सोना तस्करी मामला: रान्या राव का आरोप ‘हिरासत में थप्पड़ मारे’; सरकार ने सौतेले पिता पर की ये कार्रवाई

कर्नाटक सरकार ने सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रान्या राव के सौतेले पिता डीजीपी डॉक्टर के रामचंद्र राव को अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के अधीन आने वाले कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से शनिवार, 15 मार्च को एक अधिसूचना जारी की गई.

इसमें कहा गया है कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) भर्ती केवी शरत चंद्र तत्काल प्रभाव से कर्नाटक राज्य पुलिस आवास एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का कार्यभार संभालेंगे और अगले आदेश तक वे अनिवार्य अवकाश पर भेजे गए डॉ के रामचंद्र राव की जगह काम करेंगे.

यह आदेश ऐसे समय में आया है जब हर्षवर्धनी रान्या उर्फ ​​रान्या राव ने राजस्व खुफिया निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक को लिखे खत में आरोप लगाया है कि उनके साथ ‘दुर्व्यवहार किया गया, उन्हें थप्पड़ मारे गए और यह स्वीकार करने के लिए मजबूर किया गया कि उन्होंने दुबई से ’14 किलोग्राम से अधिक’ सोने की तस्करी की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *